• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने आखिरी गलती की, जवाब बिहार की जनता देगी: शाहनवाज हुसैन

Congress has made the last mistake, people of Bihar will give the answer: Shahnawaz Hussain - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना 'बीड़ी' से करने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे कांग्रेस की आखिरी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस गलती का जवाब बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार के लोगों के दिलों पर चोट पहुंचाई है। कांग्रेस ने बीड़ी जलाई है, लेकिन जिगर बिहार के लोगों का जला है। उन्होंने कहा कि वे बिहार के लोगों की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं, कभी रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन से गाली दिलवाते हैं तो कभी वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पूरी सेना गाली-गलौच पर उतर आई है और बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सहयोगी दल मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में सहयोगी मंत्री एक साथ काम कर रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से एनडीए बिहार में जीत हासिल करेगा।
शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह नाटक कर रही है और ईवीएम को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाती है, लेकिन अपनी कमियों को नजरअंदाज कर हर बार ईवीएम में खामियां ढूंढती है, जबकि खामियां उसे अपने अंदर ढूंढनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वह स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता लोकतंत्र की आवाज दबा रही हैं और राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रही हैं।
हुसैन ने ममता के अभद्र शब्दों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उन्हें तानाशाह करार दिया, साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निलंबन को इसका उदाहरण बताया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has made the last mistake, people of Bihar will give the answer: Shahnawaz Hussain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, congress, kerala, bjp leader, shahnawaz hussain, mp rahul gandhi, pm narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved