• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे पर चलते हुए कांग्रेस अराजकता का मंच बन गई : सुधांशु त्रिवेदी

Congress has become a platform for anarchy, following the Muslim League-Maoist agenda: Sudhanshu Trivedi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "राम विरोधी कांग्रेस पार्टी की रामलीला मैदान में हुई कुंठाग्रस्त और घुसपैठियों का समर्थन करने वाली रैली में, आदत के चलते और निराशा में, एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। एक बार फिर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी की मृत्यु की कामना और कब्र खुदने जैसे शब्दों के नारे लगाते हुए वीडियो सामने आए हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अब मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे पर चलते हुए एक राजनीतिक दल से अराजकता का मंच बनती जा रही है।''
उन्होंने कहा कि आपको राहुल गांधी की तारीफ करनी है तो करिए, मगर प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि जहां राहुल गांधी भारत की राजनीति और अपनी पार्टी के सर्वाधिक असफल नेता साबित हुए हैं। वहीं, पीएम मोदी भारत की राजनीति और भाजपा के सर्वाधिक सफल और कर्मठ नेता साबित हुए हैं।
उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ''अगर आप चांद पर थूकेंगे तो थूक आपके चेहरे पर ही गिरेगा।'
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "2022 के गुजरात से लेकर 2025 के बिहार चुनाव में पीएम मोदी से कांग्रेस ने जितनी नफरत की है, उतनी ही जनता ने पीएम मोदी को मोहब्बत दी। कांग्रेस को समझना चाहिए कि जितना आप उनके खिलाफ विषवमन करते रहेंगे, उतना जनता का समर्थन प्राप्त होता रहेगा।''
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएम को गाली देने में भी अपने वोट बैंक का पूरा ध्यान रखती है। वे कुंठा में 'कब्र' और 'ताबूत' जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिनका हिंदू धर्म में कोई जिक्र नहीं है। यह उनकी छटपटाहट दिखाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has become a platform for anarchy, following the Muslim League-Maoist agenda: Sudhanshu Trivedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, bjp, mp sudhanshu trivedi, congress, prime minister narendra modi, sir, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved