• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने हमेशा कट्टरपंथी और अल्पसंख्यक तत्वों का किया है समर्थन : केजे अल्फोंस

Congress has always supported radical and minority elements: KJ Alphons - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता के.जे. अल्फोंस ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर कट्टरपंथी और अल्पसंख्यक तत्वों के समर्थन का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'इंडिया' ब्लॉक के लोग हमेशा लड़ते रहते हैं। उनके पास देश के लिए कोई विचारधारा नहीं है। उनको नहीं पता कि शासन कैसे चलना है। वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत करते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने गरीबों के लिए अद्भुत काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा खर्च किया गया अधिकांश पैसा गरीबों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण में लगा है। मोदी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दिखाया है कि बहुत अच्छी तरह शासन करना संभव है।
कांग्रेस पर जमात-ए-इस्लाम का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जमात-ए-इस्लाम के समर्थन से वायनाड में दो चुनाव जीते हैं। सभी जानते हैं कि यह समूह कट्टरपंथी तत्वों के समर्थन वाले लोगों का है। लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इतिहास को देखा जाए तो उन्होंने हमेशा कट्टरपंथी, अल्पसंख्यक तत्वों का समर्थन किया है। यदि आप 1985 के शाहबानो मामले से शुरू करते हैं, तो उन्होंने यह बहुत स्पष्ट कर दिया कि भले ही इससे महिलाओं के लिए सबसे बड़ा अन्याय हो, तलाक के मामलों में गुजारा भत्ता नहीं दिया जाना चाहिए। उनका एकमात्र एजेंडा कुछ कट्टरपंथी अल्पसंख्यक तत्वों का तुष्टिकरण है, और उनके पास शासन के लिए कोई एजेंडा नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has always supported radical and minority elements: KJ Alphons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kj alphons, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved