नई दिल्ली। देश के दो प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दल इनमें बाजी मारने के लिए अलग-अलग रणनीति बना रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में करारी मात खाने वाली कांग्रेस किसी न किसी कारण से इसमें पिछड़ रही है। हाल ही उसके दो प्रमुख नेता अशोक तंवर और संजय निरुपम ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उसके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। दरअसल राहुल के शनिवार रात बैंकॉक (थाईलैंड) रवाना होने की खबरें सामने आईं। मौके का फायदा उठाते हुए भाजपा ने राहुल के इस कदम पर कांग्रेस को घेर लिया। अब कांग्रेस प्रवक्ता और नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल का बचाव किया है।
सिंघवी ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि किसी व्यक्ति के निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। यह जरूरी है कि हम हर किसी की निजता को बनाए रखें। यह किसी भी प्रोग्रेसिव और लिबरल डेमोक्रेसी के लिए जरूरी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope