• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीस्ता सीतलवाड़ मामले में सोनिया गांधी पर भाजपा के आरोप को कांग्रेस ने बताया निराधार

Congress calls BJP allegation against Sonia Gandhi baseless in Teesta Setalvad case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की आलोचनात्मक टिप्पणियों का हवाला देकर सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए, अब कांग्रेस ने सभी आरोपों को फर्जी व निराधार बताया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा, "भाजपा के प्रवक्ता आरोप लगा रहे हैं कि तीस्ता सीतलवाड़ ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के इशारे पर काम किया। यह आरोप पूर्णत: फर्जी और निराधार है। कांग्रेस पार्टी इन आरोपों की कड़ी भर्त्सना और निंदा करती है। यह आरोप सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना है।" इस मामले पर भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस व सोनिया गांधी 2002 के गुजरात दंगों को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीतलवाड़ के अभियान के पीछे प्रेरक शक्ति थीं। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में 2002 के गोधरा दंगों के मामले में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी और अन्य को विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress calls BJP allegation against Sonia Gandhi baseless in Teesta Setalvad case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teesta setalvad case, sonia gandhi, bjp\s allegations, congress said baseless, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved