• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- 'चुनाव खत्म, वसूली शुरू'

Congress Attacks Rising Petrol, Diesel, and CNG Prices; Says: Elections Over, Extortion Begins - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने वसूली शुरू की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ना भी तय है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल व डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।" उन्होंने आगे लिखा, "अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इजरायल की ओर से पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जो अब इस वित्त वर्ष में करीब 6 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। विकास दर के अनुमान भी काफी कम हो जाएंगे।"
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म-वसूली शुरू।"
बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सीएनजी के दामों में 2 रुपए का इजाफा हुआ है।
नए रेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में सीएनजी की नई दर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Attacks Rising Petrol, Diesel, and CNG Prices; Says: Elections Over, Extortion Begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cng prices, congress, petrol, diesel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved