• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉकडाउन पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-बिना योजना किए फैसले लेने से करोड़ों की नौकरी गई

Congress attack on central government , said - without taking decision of the plan, millions of jobs were lost - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज बढते ही जा रहे हैं। देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने लॉकडाउन करने पर कहा है कि बिना सोचे-समझे और बिना योजना के फैसला लेने से नुकसान सिर्फ मौद्रिक नहीं होता है। नोटबंदी की तरह लॉकडाउन से भारत का काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने कहा है कि 14 करोड़ से अधिक लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं, आने वाले हफ्तों में लाखों के नौकरी जाने की आशंका है, क्या भाजपा सरकार के पास उनकी सहायता करने की योजना है? इससे पहले,कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साथ ही सुझाव भी दिए। कपिल सिब्बल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद एक नया हिन्दुस्तान बनाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि जो कल की बातें हैं, CAA, NRC की बातें हैं...छोड़ो कल की बातें...कल की बात पुरानी. अब नया दौर है...कोविड 19 के बाद एक नया दौर शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री उन बातों पर गौर करें जहां विपक्ष, सत्ता पक्ष और सब मिलकर देश को आगे बढ़ाने पर काम करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress attack on central government , said - without taking decision of the plan, millions of jobs were lost
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, coronavirusindia, lockdownindia, covid-19 in india, कोरोना वायरस, कोविड-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved