नई दिल्ली। स्वामी नित्यानंद का मामला अब राजनीतिक बन गया है। कांग्रेस ने विवादित स्वयंभू धर्मगुरु के भागने पर सवाल उठाया है। हालांकि, गुजरात पुलिस ने उसे ढूढऩे के लिए तलाश शुरू कर दी है। अहमदाबाद में आश्रम चलाने के लिए अनुयायियों से दान लेने के लिए कथित तौर पर बच्चों का अपहरण करने और उन्हें गलत तरीके से भ्रमित करने को लेकर स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि यह भी (नित्यानंद) गया भारत छोडक़र, और सब कुछ गया.. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के नाक के नीचे! अब तो बता दीजिए यह रिश्ता क्या कहलाता है?
इस बीच गुजरात पुलिस ने कहा कि वह स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद की जानकारी को लेकर विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क में है। पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि नित्यानंद देश छोडक़र भाग गया है और पुलिस उसके खिलाफ ठोस सबूत जुटाने के लिए कार्य कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope