• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस का आरोप, भाजपा और चुनाव आयोग ने की आप की मदद

Congress allegations on BJP and Election Commission help Aam Aadmi Party - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को भाजपा और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली में सत्ताधारी आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने में विलंब कर पार्टी को राज्यसभा चुनाव में मदद की। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विधायकों की अयोग्यता पर मुहर लगाए जाने के तत्काल बाद मीडियाकर्मियों से कहा, "यदि यह निर्णय 22 दिसंबर से पहले आया होता तो ये 20 विधायक अयोग्य हो गए होते और वे राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाए होते।" माकन ने आप पर हमला बोलते हुए कहा, "उन्होंने 21 संसदीय सचिव बना डाले, जबकि नियमानुसार मात्र सात की ही अनुमति है।"
माकन ने यह भी कहा कि आप के संसदीय सचिवों को एक मंत्री को दी जाने वाली सभी सुविधाएं और लाभ दिए गए थे। माकन ने विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग में याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress allegations on BJP and Election Commission help Aam Aadmi Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, congress allegations, bjp, election commission, aam aadmi party, ajay makan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved