• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खड़गे की जुबान उनको मुबारक, लेकिन देश करता है PM मोदी पर विश्वास : अश्विनी वैष्णव

Congratulations to Kharge, but the country believes in PM Modi: Ashwini Vaishnav - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस का यही माइंडसेट है जिसे खरगे ने अपने शब्दों में रखा है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के लिए मौत का सौदागर जैसे शब्दों तक का प्रयोग किया गया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के अंदर जिस तरह का कल्चर, जिस तरह की भावना, जिस तरह की नकारात्मक सोच है और जो उनका माइंडसेट है, खरगे ने कांग्रेस के इसी माइंडसेट को अपने शब्दों में रखा। लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्पष्ट विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में कोई ऐसा नेता नहीं आया है जिनकी इतनी स्ट्रांग मोरल अथॉरिटी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरल अथॉरिटी है। लोगों को विश्वास है कि यह देश को सही राह पर ले जाने वाले नेता हैं। इसलिए खरगे कुछ भी बोलें, उनकी जुबान उनको मुबारक, लेकिन राष्ट्र निर्माण के इस यज्ञ में पीएम मोदी और उनके अनुयायी हम सब चलते रहेंगे।
आपको बता दें कि, भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congratulations to Kharge, but the country believes in PM Modi: Ashwini Vaishnav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, ashwini vaishnav, congress, mallikarjun kharge, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved