नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ठोस परिणाम, समय पर क्रियान्वयन और लोगों के लिए दीर्घकालिक लाभ सरकार का लक्ष्य है। इस दौरान पीएम मोदी ने बुधवार की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 54वीं 'प्रगति' (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता की; 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की
54वीं 'प्रगति' बैठक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "रेलवे स्टेशनों का 'मल्टीमॉडल हब' के रूप में तेजी से पुनर्विकास, फार्मा विनिर्माण (दवा निर्माण) में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और कारीगरों व स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए 'एकता मॉल', बैठक के मुख्य बिंदु रहे।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारा फोकस स्पष्ट है, ठोस परिणाम, समय पर काम पूरा करना और लोगों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना।"
बता दें कि बुधवार को यह बैठक 'प्रगति' प्लेटफॉर्म के तहत 'सेवा तीर्थ' में आयोजित की गई थी। 'प्रगति' का पूरा नाम 'प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन' (सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन) है। सूचना और संचार तकनीक पर आधारित यह मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म केंद्र और राज्य सरकारों को एक साथ लाता है, ताकि परियोजनाओं को लागू करने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाया जा सके।
बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रेलवे, 'एकता मॉल' और 'बल्क ड्रग पार्क' से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा का पालन करने, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और काम को लागू करने में आने वाली समस्याओं को तुरंत सुलझाने के महत्व का उल्लेख किया।
'एकता मॉल' पहल के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों के जरिए स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होना चाहिए, कारीगरों की आजीविका मजबूत होनी चाहिए और उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने इन मॉलों को पर्यटन और स्थानीय उद्यमों से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे मांग बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन, पैकेजिंग, भंडारण और परिवहन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
उन्होंने मुख्य सचिवों से यह भी कहा कि वे इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि काम समय पर पूरा हो जाए। आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 'बल्क ड्रग पार्कों' की समीक्षा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स' (एपीआई) और अन्य जरूरी फार्मास्युटिकल सामग्रियों के घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि दवा निर्माण के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा सके।
प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों से यह भी कहा कि वे जिलाधिकारियों के साथ मिलकर हर महीने सरकारी योजनाओं की समीक्षा करें, ताकि योजनाओं को लागू करने में आ रही कमियों की पहचान की जा सके और यह सुनिश्चित हो सके कि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि प्रशासन में खर्च की तुलना में परिणामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि सरकारी धन का उपयोग लोगों के जीवन में वास्तविक सुधार लाने के लिए हो सके।
पीएम मोदी ने पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच तालमेल, नियमित निगरानी और स्थानीय जवाबदेही का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन और कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों से लगभग 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ने देश भर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुनर्विकसित स्टेशनों को 'मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब' के रूप में काम करना चाहिए, जहां से मेट्रो सेवाओं और अन्य परिवहन नेटवर्क के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को 'मिशन मोड' में दूर करें, आपसी समन्वय मजबूत करें और उच्च स्तर पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने बेहतर जवाबदेही, सक्रिय निर्णय लेने की प्रक्रिया और समय पर काम पूरा करने पर भी जोर दिया, ताकि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हो सकें।
--आईएएनएस
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
अवनि लेखरा: पैरालंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, लिखा-जवानों के बलिदान और त्याग को नमन

'अब अयोध्या में रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता', दीपावली पर सीएम योगी का संदेश; सफाईकर्मियों और नाविकों को बांटी मिठाइयां

एसआईआर विरोधी लड़ाई जारी रखेगी सीजेपी: अभिजीत दिपके
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope