• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदे भारत में भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत

Complaint of poor quality of food in Vande Bharat - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना और देशी की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत का मामला समाने आया है। एक महीने पहले ही विशाखापट्टनम से हैदराबाद के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में इसकी पुष्टि की गई है। यात्री ने दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है। यात्री ट्रेन में अपने द्वारा खाए गए पकौड़े से तेल निचोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरटीसी) ने लिखा, सर, संबंधित अधिकारी को सुधारात्मक उपायों के लिए सूचित कर दिया गया है। दरअसल 3 फरवरी को सफर के दौरान नाश्ते में मिले पकौड़े को निचोड़ने का ²श्य एक पत्रकार रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। हालांकि, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने वीडियो के जवाब में कहा कि उन्होंने मामले में सुधारात्मक उपाय शुरू कर दिया है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें चारों तरफ कचरा नजर आ रहा था। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन में सफाई व्यवस्था की वीडियो शेयर करते हुए यात्रियों से कचरा ना फैलाने और सफाई में सहयोग करने की अपील की थी।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो शताब्दी से भी ज्यादा यानी कि 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Complaint of poor quality of food in Vande Bharat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vande bharat, delhi, modi government, indian railway catering and tourism corporation irtc, visakhapatnam, hyderabad, ashwini vaishnav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved