• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मैला साफ करने के दौरान मृतकों के करीब 100 परिजनों को दिया जाएगा मुआवजा

नई दिल्ली। मैला साफ करने के दौरान हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवारों को सफाई कर्मचारियों के राष्ट्रीय आयोग (एनसीएसके) ने 10 लाख रुपए के अनिवार्य मुआवजे का भुगतान देना सुनिश्चित किया है। यह मुआवजा करीब 100 परिवारों को मिलेगा। एनसीएसके के चेयरमैन मनहर वालजीभाई जाला ने गुरुवार को मैला साफ करने के दौरान होने वाले हादसों पर रिपोर्ट जारी करने के दौरान बताया कि डेढ़ साल में इस कार्य पर करीब 600 लोगों की मौत हुई है। हमने 100 पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का इंतजाम किया है। आयोग मामले में हस्तक्षेप करेगा और ऐसे और मामलों में मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करेगा। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय गरिमा अभियान द्वारा मार्च और जुलाई के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। संस्थान का कहना है कि पीड़ित 51 परिवारों में से एक का भी पुनर्वास नहीं किया गया और न ही वैकल्पिक नौकरी ही दी गई। इस कारण मजबूरन उन्हें मैला साफ करने के काम में जाना पड़ा। इन परिवारों में 97 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Compensation will be given to the families of the dead during of manual-scavenging
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: compensation, dead during of manual-scavenging, manual-scavenging, ncsk, national commission for cleanliness workers, manhar valjibhai zala, हाथ से मैला साफ करना, सीवर की सफाई, मैला ढोना, एनसीएसके, मनहर वालजीभाई जाला, सफाई कर्मचारियों के राष्ट्रीय आयोग, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved