नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विरोध के बाद आज यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। इससे पूर्वोत्तर और उत्तर दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। हस्ताक्षर ब्रिज सोमवार को सार्वजनिक रूप से खोला जाएगा। इस पुल का श्रेय लेने का भाजपा और आप के नेताओं में होड़ मची हुई है। इसी को लेकर दोनों के बीच झडप हो चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ मौके पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार ने मनोज तिवारी को न्यौता नहीं दिया था। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि सांसद मनोज तिवारी ने पहुंचकर धक्का मुक्की प्रारंभ कर दी । इसकी वजह से वहां पर भाजपा कार्यकर्ता और आप के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
मनोज तिवारी ने बताया कि कई साल तक इस ब्रिज का काम रुका पड़ा था। मैंने अपने प्रयास से इसे दोबारा शुरू करवाया लेकिन उद्घाटन अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं यहां से सांसद हूं फिर दिक्कत क्या है? मैं क्या कोई अपराधी हूं? मुझे पुलिस ने क्यों घेरा? मैं यहां उनके (केजरीवाल) स्वागत के लिए हूं। मेरे साथ पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। आपको बताते जाए कि भाजपा कार्यकर्ता इस उद्घाटन का विरोध कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नकली भारतीय करेंसी मामले में तीन आरोपियों को पांच साल की जेल
गुजरात के मुख्यमंत्री ने दमनगंगा-पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना को रद्द करने की घोषणा की
Daily Horoscope