• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब जजों के ट्रांसफर, प्रमोशन जैसे फैसलों को सार्वजनिक करेगा SC कलीजियम

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार फैसला किया है कि अब कलीजियम के फैसलों को सार्वजनिक किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि जुडिशरी में कलीजियम सिस्टम को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, न्यायपालिका की स्वतंत्रता का हवाला देकर हमेशा से इसका बचाव किया जाता रहा है। लेकिन, अब सुप्रीम कोर्ट की कलीजियम ने अपने फैसले वेबसाइट पर अपलोड करने का फैसला किया है। कलीजियम की कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जजों के प्रमोशन, ट्रांसफर और कन्फर्मेशन सहित उसके फैसलों को अपलोड किया जायेगा। कलीजियम ने 3 अक्टूबर को यह फैसला लिया था। कलीजियम की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि कलीजियम सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसके बाद भी गोपनीयता बनाए रखने के इरादे से कलीजियम ने कुछ फैसले किए हैं। इनमें हाई कोर्ट के लिए जजों का प्रारंभिक प्रमोशन, उन्हें पर्मानेंट करने की पुष्टि, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर प्रमोशन, चीफ जस्टिस और जजों के तबादले और सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन से संबंधित मामलों में सरकार के पास सिफारिश भेजे जाने के बारे में लिये गये फैसलों को इनके कारण बताते हुये इन्हें सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा, क्योंकि प्रत्येक मामले में कलीजियम द्वारा विचार की गयी सामग्री अलग होती है। अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किये गये पहले प्रस्ताव में तीन न्यायिक अधिकारियों और आयकर अपीली न्यायाधिकरण के एक न्यायिक सदस्य की मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बारे में सूचना उपलब्ध कराई गई है। ये न्यायिक अधिकारी हैं: पुडुचेरी के चीफ जस्टिस एस रामनाथलिंगम, मदुरै के प्रमुख जिला जज आर थरानी, मद्रास हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) पी राजामणिकम और कोलकाता में आयकर अपीली न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य वासुदेवन वी नादातुर। दूसरा प्रस्ताव मद्रास हाई कोर्ट में छह न्यायिक अधिकारियों की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बारे में है। अन्य प्रस्ताव तीन न्यायिक अधिकारियों की केरल हाई कोर्ट में जज के पद पर प्रमोशन के बारे में हैं।
क्या है कलीजियम सिस्टम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collegium to make public its decisions on promotion, transfer of judges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supreme court, supreme court collegium, apex court website, transfer, judges, collegium head chief, justice dipak misra, justices j chelameswar, ranjan gogoi, madan b lokur, kurian joseph, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved