नई दिल्ली। देश की राजधानी सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में लुढ़कते पारे से कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली में दिसंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में 1901 के बाद दूसरी बार ऐसी ठंड पड़ रही है। दिसंबर के माह में सबसे ज्यादा सर्दी हो रही हो। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग ने बताया कि इस साल के आखिरी दिन तक दिल्ली के तापमान में और गिरावट आ जाएगी। दिल्ली में शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।
दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope