• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, जनजीवन पर असर, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस

Cold havoc continues in Delhi, minimum temperature 7.1 degree Celsius - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी ठंड का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत जितना ही है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सर्दी की वजह से लोगों के जनजीवन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कोहरे और तेज सर्दी के कारण लोग परेशान हैं। ट्रेनें, बसें लेट हो रही है। इस वजह से आमजन भी ऑफिस व दुकानों पर देरी से पहुंच रहे हैं। बाजार देरी से खुल रहे हैं और जल्दी बंद हो रहे हैं। खरीदारों को भी खरीद फरोख्त में काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसमी औसत से छह डिग्री कम है।
शहर में बुधवार सुबह 7:30 बजे सफदरजंग में सबसे कम दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 8:30 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
आईएमडी कोहरे की तीव्रता को चार प्रकारों में वर्गीकृत करता है: उथला, मध्यम, घना और बहुत घना कोहरा। इनमें दृश्यता क्रमशः 999 मीटर से 500 मीटर, 499 मीटर से 200 मीटर, 199 मीटर से 50 मीटर और 50 मीटर से कम होती है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे और शीत लहर के कारण कुल 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
शहर भर के कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार में पीएम2.5 का स्तर 307 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में और पीएम10 का 181 पर 'मध्यम' श्रेणी में रहा। सीओ (कार्बन मोनोऑक्साइड) 135 या 'मध्यम' पर था।
शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा'; 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'; 101 और 200 के बीच 'मध्यम'; 201 और 300 के बीच 'खराब'; 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'; तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर भी पीएम2.5 का स्तर 292 रहा, जो 'खराब' श्रेणी है, जबकि पीएम10 का स्तर 166 पर 'मध्यम' श्रेणी में था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cold havoc continues in Delhi, minimum temperature 7.1 degree Celsius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold, delhi, temperature, celsius, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved