नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 16 रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गई जबकि 20 तय समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिन के समय आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी।’’ अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
--आईएएनएस
संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान - भारत और पाक का विभाजन कृत्रिम
वकील ने कहा-हथकड़ी में अदालत नहीं जाएंगे ट्रंप...कैसे चलेगा मुकदमा यहां पढ़िए
गोावा के कृषि मंत्री का बयान, पानी की कमी के लिए युद्ध भी हो सकता है
Daily Horoscope