• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों व राजनाथ सिंह की मुलाकात में टेक्नोलॉजी के सह-विकास और सह-उत्पादन पर हुई बात

Co-development and Co-production of Technology Discussed During Meeting Between Rajnath Singh and Defense Industry Representatives - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी और भारत के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। यह मुलाकात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुई और इस दौरान रक्षा क्षेत्र में मौजूद व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देशों के उद्योग जगत के साथ विस्तृत यह विचार-विमर्श गुरुवार को हुआ। यहां बर्लिन में आयोजित एक बैठक में रक्षा उत्पादन, टेक्नोलॉजी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया। रक्षा मंत्री नेबताया कि जर्मन उद्योग जगत ने भारत में रक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की सराहना की है। उन्होंने भारत की बदलती रक्षा औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल माहौल को सराहनीय बताया। राजनाथ सिंह ने जर्मन कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत के साथ मिलकर उन्नत और विशेष तकनीकों के क्षेत्र में सह-विकास और सह-उत्पादन की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग न केवल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।
यहां इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बैठक भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा पर हैं।
यहां वह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से भी एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात कर चुके हैं। जर्मन रक्षामंत्री के साथ उनकी यह बैठक तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा का अहम हिस्सा थी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। जर्मनी के रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ पर हस्ताक्षर किए गए। यह रोडमैप व समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग में सहयोग को नई दिशा देगा।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए उन्हें भारत और जर्मनी के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ बताया था।
रक्षा मंत्री ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि बीते कुछ वर्षों में आपकी भूमिका और भी मजबूत हुई है और आप दोनों देशों को करीब लाने में अहम योगदान दे रहे हैं। राजनाथ सिंह ने जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को बताया कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और बुनियादी ढांचे में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है। इसके साथ ही भारत में स्टार्टअप का माहौल भी तेजी से बढ़ा है, जहां युवा नए-नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Co-development and Co-production of Technology Discussed During Meeting Between Rajnath Singh and Defense Industry Representatives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: defense industry, co-development, co-production, rajnath singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved