• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

CM Yogi, Dhami, and several other leaders pay tribute to Lata Mangeshkar on her death anniversary - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय संगीत की स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी साधना, मधुर स्वर और भारतीय संस्कृति में उनके अमर योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "भारतीय संगीत कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल भारतीय संगीत प्रेमियों को भावविभोर किया, बल्कि सुरों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का महान कार्य भी किया।"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को समृद्ध करने के साथ ही उसे वैश्विक पहचान दिलाई। उनके स्वरों में भक्ति, देशप्रेम, करुणा और संवेदना का ऐसा समावेश था, जो हर पीढ़ी के हृदय से जुड़ गया। लता दीदी की गायकी भारतीय संस्कृति की आत्मा का स्वरूप थी, जो समय के साथ और अधिक अमर होती चली जाएगी। संगीत, संस्कार और साधना के रूप में वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगी।"
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "मां सरस्वती की परम साधिका, 'स्वर कोकिला' के नाम से विख्यात, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी मधुर वाणी ने भारतीय संगीत को आत्मा दी तथा देशभक्ति और मानवीय भावनाओं को सुरों में पिरोकर उन्होंने पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया।"
भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, "भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।"
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, "स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी सुरीली आवाज से भारतीय संगीत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने वाली स्वर कोकिला के मधुर स्वर युगों-युगों तक इस संसार को और अधिक संगीतमय, संवेदनशील और सुंदर बनाते रहेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi, Dhami, and several other leaders pay tribute to Lata Mangeshkar on her death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi, dhami, several leaders, pay tribute, lata mangeshkar, death anniversary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved