नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में 2500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा ये 2500 करोड़ किसका पैसा था? ये सफाई कर्मचारियों का पैसा था, अगर ये 2500 करोड़ का घोटाला न होता तो सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों को उनकी तनख्वाह समय पर मिल सकती थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केजरीवाल ने कहा, आज विधानसभा में चर्चा हुई कि किस तरह से भाजपा शासित नगर निगम में 2500 करोड़ का घोटाला हुआ। ये दिल्ली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। हम मांग करते हैं कि इसकी सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी हैं उनको सख़्त सज़ा दी जाए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope