नई दिल्ली। झारखंड के 30 मजदूर ओमान में पिछले सात महीने से बंधक बने हुए हैं। रोजी-रोटी कमाने ओमान गए मजूदरों को राजधानी मस्कट में बंदी बनाकर रखा गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन मजदूरों की वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए ये मदद विदेश मंत्री से मांगी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो जिले से 30 मजदूर रोजी-रोटी के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गए थे। ये सभी जिस कंपनी में काम करते हैं, उसने सबको एक कमरे में बंद कर रखा है और इन्हें भरपेट भोजन भी नहीं दिया जा रहा है।
24 घंटे में सिर्फ एक बार खाना दिया जा रहा है। कंपनी ने सात महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया है। जब भी वे लोग वेतन मांगते हैं, उन्हें धमकी दी जाती है। मजदूरों ने किसी तरह फोन कर परिजनों से संपर्क साधकर इस मामले की जानकारी दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope