• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं, अभिजीत दिपके

CJP protest only at Jantar Mantar, troublemakers have no link to us: Abhijit Dipke - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है। अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्वों को दिल्ली के अन्य इलाकों में उपद्रव फैलाने के लिए भेजा गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सीजेपी से जुड़े नहीं हैं और उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे केवल जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ही शामिल हों और किसी भी तरह की अफवाह या भड़कावे में न आएं।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी नई दिल्ली क्षेत्र में हुई एक घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। पुलिस के अनुसार, करीब 8 बजे युवकों का एक समूह बैरिकेड्स के पास पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया। इस दौरान कुछ बैरिकेड्स भी गिरा दिए गए।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दूरी बनाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके कुछ देर बाद समूह वहां से चला गया और स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी बल प्रयोग नहीं किया गया और कुछ ही मिनटों में हालात पूरी तरह शांत हो गए।
बता दें कि मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और फिर प्रधानमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत कर धरना समाप्त कराने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेताओं को वहां से हटा दिया।
दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले गई और धरना समाप्त कराया। देर रात इन सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CJP protest only at Jantar Mantar, troublemakers have no link to us: Abhijit Dipke
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cjp protest, jantar mantar, troublemakers, abhijit dipke, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved