• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा सबसे अच्छी, मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट को सुरक्षा के मामले में विश्व का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट माना गया है। वर्ल्ड क्वालिटी कांग्रेस ने इसे बेस्ट एयरपोर्ट सिक्यॉरिटी का अवॉर्ड दिया जाएगा। वर्ल्ड क्वालिटी कांग्रेस द्वारा सीआईएसफ को यह अवॉर्ड 6 जुलाई को मुंबई में दिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स संभालती है। हाल ही में सीआईएसएफ ने सामान पर टैगिंग बंद करने की पहल की है। माना जा रहा है कि सामान पर टैगिंग बंद करने की पहल ने एयरपोर्ट को यह अवॉर्ड दिलाने में सबसे अहम किरदार निभाया है। वहीं ज्ञातव्य है कि यह पहली बार है जब वर्ल्ड क्वालिटी कांग्रेस ने सुरक्षा के लिहाज से किसी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के स्टैंडर्ड और प्रफेशनलिज्म को सम्मानित किया है। वर्ल्ड क्वालिटी कांग्रेस एक स्वतंत्र संस्था है जो कि गुणवत्तापूर्ण सेवा को लेकर सामान्यत: निजी कंपनियों को अवॉर्ड देती है। वहीं प्रतिवर्ष करीब 5.6 करोड यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CISF at Delhi airport felicitated as the best security service by World Quality Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cisf at delhi airport, igi airport delhi, best security service, world quality congress, cisf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved