• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली के योगमाया मंदिर में की पूजा, क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ

Chief Minister Rekha Gupta offers prayers at Yogmaya Temple in Mehrauli, launches several development projects for the area - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को महरौली विधानसभा के विकास के लिए 135 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अपने महरौली दौरे के बीच मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेका। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महरौली विधानसभा के विकास के लिए 135 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। विकसित दिल्ली का सपना, आपके घर, कॉलोनी और विकसित विधानसभा से ही साकार होगा और महरौली उसी दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। हम महरौली की ऐतिहासिक भव्यता को सुरक्षित रखते हुए उसे 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रहे हैं। विरासत भी संरक्षित होगी और भविष्य भी सशक्त बनेगा।" आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ लोगों ने दिल्ली को सिर्फ विज्ञापनों में चमकाया। महरौली की विरासत, यहां की जरूरतें और नागरिकों की अपेक्षाएं वर्षों तक उपेक्षित रहीं। उनकी राजनीति सिर्फ सत्ता-केंद्रित थी, हमारी राजनीति सेवा-सुशासन और विकास की है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्वच्छता सुनिश्चित करने, आधारभूत ढांचा मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं।
इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "माता योगमाया शक्ति, संरक्षण और धर्म की दिव्य चेतना हैं, जिनकी कृपा से यह नगर सदियों से आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा पाता रहा है। मां से प्रार्थना है कि हर परिवार के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और मंगल का प्रकाश बना रहे।"
उन्होंने पावन गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेककर गुरु साहिब को नमन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, "गुरु साहिब की कृपा से समाज में सेवा, समर्पण और समानता की भावना निरंतर बढ़ती रहे, यही प्रार्थना है। आज हम सब सप्तम पातशाह गुरु हर राय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व भी मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Rekha Gupta offers prayers at Yogmaya Temple in Mehrauli, launches several development projects for the area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister rekha gupta, rekha gupta, yogmaya temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved