नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच आम लोगों में जागरूकता बढ़ गई है और वे सावधानी बरतने लगे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में मास्क और सैनिटाइजर के दाम बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अधिक मांग होने के चलते मास्क और सैनिटाइजर की कमी पड़ गई है। परिणाम स्वरूप कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। देश मे कोरोनावायरस संक्रमण के 29 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। लोगों में ज्यादा व्याकुलता देखी जा रही है। रोकथाम के लिए दवाई और उपचारों की ज्यादा खोज हो रही है। लोग इंटरनेट पर इस मामले से सबंधित ज्यादा सूचनाएं ढूढ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली के मेडिकल स्टोर्स में मास्क और हैंड्स सैनिटाइजर खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ती हलचल से जहां एक ओर कई मेडिकल स्टोर में इसकी कमी देखनों को मिल रही है, तो वहीं कुछ स्टोर्स ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं।
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली
MSP से 15 फीसदी ऊंचे दाम पर कपास, 'सफेद सोना' ने 3 साल की ऊंचाई को छुआ
Daily Horoscope