• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र सरकार ने शुरू की हज 2026 की तैयारियां, किरेन रिजिजू बोले- समय पर करें आवेदन

Central government started preparations for Haj 2026, Kiren Rijiju said - apply on time - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान हज 2025 को सबसे सफल हज यात्राओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि हमने हज 2026 की तैयारियां आज से शुरू कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने आज से आधिकारिक तौर पर हज 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हज 2025 को हाल के इतिहास में सबसे बेहतरीन तरीके से प्रबंधित और सबसे सफल हज यात्राओं में से एक माना जा सकता है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे समय पर अपने आवेदन भरें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले साल और उससे पहले हज यात्रा के दौरान कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जिस वजह से कई लोगों की मौत हुई है। इस बार 64 लोगों की मौत हुई है और पिछले साल ये आंकड़ा 200 के ऊपर था। इस बार जिन 64 लोगों की मौत हुई है, उनके अलग-अलग कारण हैं।"
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि एक हफ्ते बाद से 2026 हज के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। मैं अपील करूंगा कि हज पर जाने वाले सभी तीर्थयात्री यात्री समय से अपना आवेदन करें।
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य दल अल्पसंख्यकों को डराते हैं और उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं। अल्पसंख्यकों को जितनी सुविधा हिंदुस्तान में मिलती है, वैसी सुविधा दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं मिलती है। इसके बावजूद हमारे देश में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश विपक्ष की ओर से लगातार की जा रही है। कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक बनाने का जो काम पिछले 75 साल में किया है, वो अब बंद होना चाहिए। इसका सबसे बड़ा नुकसान मुसलमानों को होता है, जबकि कांग्रेस पार्टी फायदा उठाती है। कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को गरीब बनाने का काम किया। अब वे मुसलमानों पर राजनीति करते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central government started preparations for Haj 2026, Kiren Rijiju said - apply on time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiren rijiju, haj 2026, haj, central government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved