• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया फेरबदल,पीएमओ में तैनात हुए तीन नए आईएएस

Central government changes the bureaucracy - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में अहम फेरबदल किया है। आईएएस, आईआरएस सहित कई संवर्ग के कुल 22 अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन नए आईएएस अफसरों की तैनाती हुई है। अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने शुक्रवार को नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। नियुक्ति एवं कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 1991 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस एस गोपाल कृष्णन को प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। वह फिलहाल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड आईटी में एडिशनल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। इसी तरह 2001 बैच के आईएएस अफसर सी श्रीधर की नियुक्ति पीएमओ में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हुई है। वह लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी में डिप्टी डायरेक्टर पद पर अभी कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत 2005 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस मीरा मोहंती को प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर नियुक्ति मिली है। 1987 बैच के यूपी काडर के आईएएस और स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत अरुण सिंघल को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ पद पर नियुक्ति मिली है। 1992 बैच के आईएएस राजेंद्र कुमार को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में एडिशनल सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति दी गई है। 1996 बैच के आईएएस सुरेंद्र प्रसाद यादव डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट में ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद मिला है। इसी तरह से अन्य कई आईएएस, आईआरएस, आईसीएएस, आईआरटीएस, आईईएस संवर्ग के अफसरों को नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central government changes the bureaucracy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central government changes the bureaucracy, modi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved