नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने यह तय किया कि आयुष्मान भारत को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने पेश किया जाएगा। कांग्रेस के लगातार राफेल पर जवाबी हमले करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जनता के बीच जाकर कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई भी सामने रखेगी। इस निर्णय को क्रियान्वित करवाने के लिए बाकायदा केन्द्र सरकार के सारे मंत्रियों को बुधवार को एक प्रेजंटेशन के माध्यम से इन सभी मामलों के तथ्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ में स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों को भी जनता को बताने का निर्णय किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में राफेल, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत मिशन लेकर कुछ कार्यक्रम दिखाए गए। इनमें स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यही भी बताया गया कि किस तरह से आयुष्मान भारत में प्रस्तुत किया जाएगा और लॉन्चिंग के बाद किस तरह से जनता तक इसका फायदा पहुंचाया जाएगा। आयुष्मान भारत स्कीम के तहत देश भर में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर खोले दिए जाएंगे और लोगों को पांच लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस फ्री में दिए जाने की योजना है।
मिली जानकारी के अनुसार, रॉफेल को लेकर यह बताया गया कि यह सौदा किस तरह से भारत के पक्ष हैं और रॉफेल विमान आने से किस तरह से भारत की सुरक्षा को ओर मजबूती मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस के आरोपों के बारे में भी चेताया गया। मंत्रियों को बताया गया है कि वे भी जब जनता के बीच जाएं तो कांग्रेस के इन झूठे आरोपों की खंडन करते हुए सच्चाई से अवगत करवाएं। बैठक में कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope