नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनका परिणाम अधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
CBSE की चेयरमैन अनिता ने घोषणा करते हुए कहा कि 8.7 लड़कियां, 79.5 प्रतिशत लड़के और 83.3% ट्रांसजेंडर पास हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसबार 10 रीजन एग्जाम करवा रहे थे, अगली बार से 16 रीजन में एग्जाम होगा। 12वीं की परीक्षा में कुल 83.4 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रेकॉर्ड टाइम में नतीजे घोषित किए गए हैं।
यहां देख सकते हैं आपका परिणाम
- cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in पर
CBSE की चेयरमैन ने आगे बताया कि इस बार 12वीं की परीक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया। इन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किया है। हंसिका डीपीएस मेरठ रोड की छात्र हैं और गाजियाबाद में रहती हैं। करिश्मा मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं। दूसरे पायदान पर भी 3 लड़कियां संयुक्त रूप से हैं। ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या और जिंद (हरियाणा) की भव्या 498 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 18 स्टूडेंट हैं, जिनमें से 11 लड़कियां हैं।
इस बार त्रिवेंद्रम रिजन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस रिजन के 98.2 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। दूसरे स्थान पर 92.93 प्रतिशत के साथ चेन्नेई रीजन है, वहीं दिल्ली रिजन 91.78 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के 98.54 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।
खास बात यह रही है कि गवर्नमेंट-एडेड स्कूलों के 88.49 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं जबकि प्राइवेट स्कूलों में सबसे कम 82.59 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।
आपको बताते जाए कि परिणाम की संभावित तारीख 13 से 17 मई बताई जा रही थी, लेकिन अब परिणाम तय समय से पहले जारी कर दिया गया है। सभी जोनों का एक साथ रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 5 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस बार CBSE ने सभी जोन्स के नतीजे एकसाथ घोषित कर दिया है। करीब 13 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था।
UAE से अमेरिका तक दुनियाभर की यात्रा करेगी नए भारत की नई शिक्षा नीति
UP बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती की प्रोविजनल चयन सूची जारी, यहां देखें
Daily Horoscope