• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने ओडिशा में स्कूल टेंडर के लिए 19.96 लाख रुपये रिश्वत मामले में सात को किया गिरफ्तार

CBI arrests seven in Rs 19.96 lakh bribery case for school tender in Odisha - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सीबीआई ने रविवार को कहा कि उसने ओडिशा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के लिए निविदा के मामले में 19.96 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में एक निजी कंपनी के मालिक, निजी व्यक्तियों और ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोएडा के सोमेश चंद्र, मुंबई के वीर ठक्कर, राजीव रंजन, तरंग अग्रवाल, और ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव आशीष राजदान, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के अज्ञात लोक सेवकों व अन्य निजी व्यक्तियों के साथ गुजरात स्थित एक कंपनी के मालिक हेतल कुमार प्रवीणचंद्र राज्यगुरु और कोलकाता निवासी शशांक कुमार जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपों से पता चलता है कि इन आरोपियों के बीच कोलकाता में ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड में अज्ञात लोक सेवकों के साथ निजी कंपनी के लिए ईएमआरएस टेंडर हासिल करने की साजिश रची गई थी।
सीबीआई जांच से पता चला कि अधिकारियों की ओर से कोलकाता निवासी शशांक कुमार जैन ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड से टेंडर के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
राज्यगुरु ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड में लोक सेवक के लिए जैन को 20 लाख रुपये भेजने का आश्वासन दिया था।
अधिकारी ने कहा, "एक जाल बिछाया गया, और एक कथित हवाला चैनल के माध्यम से कोलकाता में उक्त निजी व्यक्ति को रिश्वत की रकम पहुंचाने के बाद, दोनों निजी व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 19.96 लाख रुपये की कथित रिश्वत राशि बरामद की गई।"
जांच से पता चला कि यह रिश्वत कथित तौर पर ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव (एक लोक सेवक) के लिए थी। उक्त कार्यकारी सचिव और अन्य निजी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के परिसरों में कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर और राजकोट सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई, इससे कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और 26.60 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।
अधिकारी ने कहा, "हेतल कुमार प्रवीणचंद्र राज्यगुरु को अहमदाबाद में एक विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया और उन्हें 21 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। शेष गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI arrests seven in Rs 19.96 lakh bribery case for school tender in Odisha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, cbi, odisha, bribery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved