• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने चिटफंड कंपनी के फरार 2 निदेशकों को गिरफ्तार किया

CBI arrests 2 absconding directors of chit fund company - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल स्थित चिट फंड कंपनी के दो निदेशकों को उत्तर प्रदेश में उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया है। निदेशक पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बर्दवान जिले से हैं। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान साकेत बनर्जी और कमलजीत बनर्जी, ग्लोबल इंफ्रा एनर्जी लिमिटेड के निदेशकों के रूप में की गई है। ये लोग एजेंसी द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद से फरार थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों को लखनऊ के गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीबीआई ने 15 सितंबर, 2017 को झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया था। मामला पहले झारखंड के जामताड़ा जिले के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने कहा कि प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि अभियुक्तों ने कंपनी के अन्य निदेशकों के साथ मिलकर एक साजिश रची थी और उसके बाद, आरोपियों ने आम जनता को उनके निवेश में इजाफा करने का दावा किया। उन्होंने साथ ही दावा किया कि कंपनी आरबीआई, आरओसी और सेबी जैसे संवैधानिक निकायों से अधिकृत है।
इसके बाद निवेशकों ने विभिन्न डिपोजिट स्कीम में निवेश किया और इसके निदेशक मेच्युरिटी अमाउंट दिए बिना ही भाग गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI arrests 2 absconding directors of chit fund company
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi, chit fund company, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved