नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब तक अभिनेता से नेता बने तिवारी को वे मुख्यमंत्री नहीं बना देते, वे चैन से नहीं बैठेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि, पुरी ने बाद में अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि उनका मतलब था कि भाजपा मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी पुरी ने यह घोषणा पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने कही। पुरी ने कहा, हम मनोज तिवारीजी के नेतृत्व में चुनाव लडऩे जा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अबकी बार मनोज तिवारी और जय श्री राम के नारों के साथ पुरी की घोषणा का स्वागत किया। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके कहने का मतलब था कि पार्टी मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं की है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकराया
सीरम इंस्टीट्यूट प्लांट में लगी आग से 5 की मौत, कोविड वैक्सीन सुरक्षित
नए कृषि कानून - सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने 8 राज्यों के 10 किसान संगठनों से की बात
Daily Horoscope