नई दिल्ली। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इससे राजधानी के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। इसे हर दल भुनाना चाह रहा है। ऐसे में तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करने के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन नहीं रहा, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है।
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बम नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बम, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजग करना होगा।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope