-नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह
फैलाने वाले के खिलाफ योगी सरकार सख्त ऐक्शन के मूड में है। संभल में
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया
है। प्रदेशभर में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी
लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को
गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलाने
वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की
जाएगी।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट की सुविधा को
बंद कर दिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हाे गए
हैं। एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई हैं।
-नागरिकता संशोधन
कानून के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के
घर के बाहर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान
मांग कर रहे हैंकि CAA कानून को वापस लिया जाए।
-दिल्ली के जामिया
में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है। आज जुम्मे की नमाज़ है, यही कारण है कि
प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस को देखकर लोग ना
भड़के, इसलिए पुलिस दूर ही रहेगी। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल
दिए गए है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope