नई दिल्ली। जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नामाज पढ़ने के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी इस समय वहां पर मौजूद हैं। इस समय पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है। जामा मस्जिद के गेट नंबर 2 से इस समय कुछ नमाजी बाहर भी निकल रहे हैं। नमाजियों के हाथ में पोस्टर-बैनर मौजूद हैं। इसमें नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखे हुए हैं। कुछ नमाजियों के हाथ में तिरंगा भी है। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है सुरक्षा के मद्देनजर 3 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या पुलिस बल तैनात है। दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपडेट...
- पुलिस ने जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोक लिया है।
- जाम मस्जिद के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अहतियात के तौर पर चार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
-जामा मस्जिद से निकलकर अब नमाजी दरियागंज की तरफ बढ़ रहे हैं। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है। आपको बताते जाए कि प्रदर्शनकारियों की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है।
-नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने चावरी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के
प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं
रुकेंगी।
सुशील मोदी ने लालू परिवार से पूछे 5 सवाल, 'कहां से आए 141 भूखंड, 30 से ज्यादा फ्लैट'
युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया
पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती
Daily Horoscope