नई दिल्ली। बीते दो सप्ताह से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर असम और त्रिपुरा में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद इन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय सेना और असम राइफल्स की टुकडिय़ों को धीरे-धीरे हटाने का फैसला किया है। सूत्रों ने यह जानकारी बुधवार को दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि असम और त्रिपुरा में परिस्थिति सामान्य हो चुकी है। दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। इन राज्यों से भारतीय सेना और असम राइफल्स की टुकडिय़ों को हटा लिया जाएगा।
असम सरकार के अनुरोध के अनुसार 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच भारतीय सेना की 29 टुकडिय़ां स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए तैनात की गई थीं। प्रत्येक टुकड़ी में 70 सैनिक और एक-दो अधिकारी होते हैं। इसी तरह त्रिपुरा सरकार के अनुरोध पर भी राज्य में असम राइफल्स के तीन सैन्य टुकडिय़ां तैनात की गई थीं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope