• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नागरिकता साबित करने के लिए नोटबंदी की जैसे लगना पड़ेगा लाइन में : सोनिया

नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है। लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना सरासर गलत है। जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।

भाजपा सरकार की नीतियां देशविरोधी हैं। कांग्रेस देश के लोगों और संविधान के हक में खड़ी है। नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है। नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। सोनिया ने कहा कि अभी जो हो रहा है वो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस संविधान की मर्यादा बनाए रखने के प्रति कृतसंकल्प है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CAA : Sonia Gandhi attacks modi government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caa, sonia gandhi, modi government, citizenship amendment act, cab, congress, narendra modi, congress interim president sonia gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved