नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र का
समापन हो गया है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को अनिश्चितकाल के
लिए लोक सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।
गुरुवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट सत्र में हुए कामकाज की
जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोक सभा के
इस आठवें सत्र में सदन की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बजट
सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य
मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए बिरला ने
कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को आरंभ हुआ था। इस सत्र के दौरान, कुल 27
बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं।
लोक सभा अध्यक्ष
ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की
दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को
चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि
मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।
1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री
निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया
गया। जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा
चली।
अनुदानों की अनुपूरक मांगों एवं अनुदानों की
अतिरिक्त मांगों को भी इस सत्र में मतदान के बाद पारित किया गया। इसके
अतिरिक्त जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के लिए अनुदान मांगों (2022-23)
तथा अनुदानों की अनुपूरक मांगों (2021-22) को भी मतदान के बाद पारित किया
गया।
बिरला ने लोक सभा में बताया कि सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए तथा 13 विधेयक पारित किए गए।
बजट
सत्र के दौरान -वित्त विधेयक, 2022 के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन)
विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के
आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध)
संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया।
उन्होंने
सदन को बताया कि आठवें सत्र में सभा की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत
रही। इस सत्र में सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर
संवाद किया। सत्र के दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे
की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई।
आपको बता दें कि, संसद
के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 8
अप्रैल तक चलनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए
स्थगित कर दिया गया।
--आईएएनएस
मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता - राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला - भाजपा
Daily Horoscope