• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को 2017-18 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने केबाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 की हिंदी व अंग्रेजी में प्रति (खंड 1 व खंड 2) पेश की। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018 का आर्थिक सर्वे संसद में पेश कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी में पेश किए गए इस सर्वे में भविष्य में महंगाई बढऩे की आशंका जताई गई है। हालांकि फाइनैंशल इयर 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 से 7.5 पर्सेंट तक कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा फाइनैंशल इयर में जीडीपी की रफ्तार 6.75 पर्सेंट रह सकती है। सर्वे के मुताबिक आने वाले फाइनैंशल इयर में उपभोग आधारित ग्रोथ देखने को मिलेगी। 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 7 से 7.5 पर्सेंट रहने का अनुमान। मौजूदा वित्त वर्ष में 6.75 पर्सेंट हो सकती है जीडीपी ग्रोथ। निजी निवेश में सुधार के संकेत। एक्सपोर्ट में सुधार की स्थिति देखने को मिलेगी। सरकार ने माना कि फाइनैंशल इयर 2019 में आर्थिक प्रबंधन में थोड़ी मुश्किल होगी। इस साल चालू खाता घाटा 1.5 से लेकर 2 पर्सेंट तक रह सकता है। मौजूदा वित्त वर्ष में कृषि ग्रोथ 2.1 पर्सेंट रहने का अनुमान। फाइनैंशल इयर 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटा 3.2 पर्सेंट रहने का अनुमान।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Budget Session 2018 : Economic Survey tabled in Lok Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budget session 2018, economic survey, lok sabha, budget session of parliament, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved