• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त के भारत बंद को बसपा का समर्थन

BSP supports Bharat Bandh on August 21 in protest against Supreme Courts decision on reservation - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी नेता आकाश आनंद ने कहा है कि हमारा समाज शांतिप्रिय समाज है। हम सबका सहयोग करते हैं। सबके सुख-दुख में हमारा समाज शामिल होता है। लेकिन आज हमारी आजादी पर हमला किया जा रहा है। आकाश ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी-एसटी समाज में काफी गुस्सा है। इसलिए, इस फैसले के विरोध में हमारे समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। 21 अगस्त को इसका शांतिपूर्ण तरीके से करारा जवाब देना है। आकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 21 अगस्त को भारत बंद में बसपा का झंडा भी होगा।
भारत बंद को बसपा का समर्थन मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर बसपा के सीनियर लीडरों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि वह भारत बंद में शामिल जरूर हों।
बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ ने भी एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा कि साथियों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के उप वर्गीकरण के फैसले का पुरज़ोर विरोध किया है। इसलिए 21 अगस्त को होने वाले भारत बंद में बसपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से बड़ी संख्या में भारत बंद में शामिल होंगे।
वहीं बसपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि 21 अगस्त 2024 को हो रहे भारत बंद में मायावती के आदेशानुसार बहुजन समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। किसी तरह के उपद्रव व तोड़फोड़ में शामिल नहीं हों। हम सब बाबा साहब के अनुशासित सिपाही हैं।
बता दें कि एससी-एसटी के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSP supports Bharat Bandh on August 21 in protest against Supreme Courts decision on reservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, bahujan samaj party, akash anand, reservation, supreme court, bharat bandh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved