• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BSF के ऑपरेशन अर्जुन के सामने पाक सेना ने टेके घुटने, लगे गिडगिडाने

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन करती रहती है। पाकिस्तानी सेना भारतीय सुरक्षाबलों की चौकियों के साथ-साथ मासूम गांववालों को भी निशाना बनाते हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन अर्जुन शुरू किया है। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुटने टेक दिए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएफ ने सीमा के करीब स्थित पाकिस्तानी सेना के वर्तमान और पूर्व सैन्य अफसरों के घरों और खेतों पर निशाना बनाकर हमला कर रही है। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुटने टेक दिए और संघर्ष विराम का अनुरोध करने लगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन अर्जुन के बाद पाकिस्तानी सेना रूको रूको करने लगी। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने सेना से रिटायर हुए अपने अफसरों को सीमा के नजदीक जमीनें दी हैं, जिससे कि वे आतंकियों और बैट को भारतीय सीमा मेें घुसपैठ करने में मदद कर सकें और भारत विरोधी अभियानों के संचालन में मदद कर सकें। इस पर भारत ने पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब दिया। बीएसएफ ने ऑपरेशन अर्जुन के तहत पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के घरों और खेतों को निशाना बनाया, जो घुसपैठ और भारत विरोधी अभियान में मदद कर रहे थे। बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स पंजाब के डीजी मेजर जनरल अजगर नवीद हयात खान ने बीएसएफ के डायरेक्टर केके शर्मा को पिछले हफ्ते में दो बार फोन किया और गोलीबारी रुकवाने का अनुरोध किया। इस पर केके शर्मा ने बिना उकसावे के पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी पर कडा एतराज जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BSFs Operation Arjun targets border farms, homes of Pak officers, Pakistan Stunned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, bsfs operation arjun, bsf targets border farms and homes of pak officers, pakistan stunned from bsfs operation arjun, operation arjun, bsf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved