• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू ने सीजेआई और सभी जजों को कहा धन्यवाद

After being removed from the post of Law Minister, Kiren Rijiju thanked the CJI and all the judges - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और अन्य सभी न्यायाधीशों के साथ-साथ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को धन्यवाद दिया है। मंत्रालय बदले जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही।" उन्होंने जजों को धन्यवाद कहते हुए आगे कहा, मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को न्याय को सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। रिजिजू ने अपने पुराने जोश के साथ ही नए मंत्रालय में भी काम करने की बात कहते हुए आगे कहा कि वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उसी जोश के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हैं, जिसे उन्होंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि न्यायपालिका से लगातार टकराव की मुद्रा में रहने के कारण किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना गया है। चुनावी वर्ष में सरकार न्यायपालिका से टकराव नहीं चाहती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।(आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-After being removed from the post of Law Minister, Kiren Rijiju thanked the CJI and all the judges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cabinetreshuffle, arjun ram meghwal, law minister, kiren rijiju, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved