• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीमा पर तनातनी: भारत-चीन ने सीमा पर तैनात किए 3,000 सैनिक

नई दिल्ली। सिक्किम भूटान सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है। ज्ञातव्य है कि कल गुरुवार को चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि जब तक भारत अपने सैनिकों को वहां से हटा नहीं लेगा, तब तक भारत से सीमा विवाद पर कोई बात नहीं होगी। इस बीच दोनों देशों ने अपने दूरवर्ती सीमा क्षेत्र में सैनिकों को भेजना जारी रखा है। ज्ञातव्य है कि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत कल गुरुवार को गंगटोक दौरे पर गए थे। वहां बिपिन रावत ने गंगटोक स्थित 17 माउंटेन डिविजन और कलिमपोंग स्थित 27 माउंटेन डिविजन का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों ने दूरवर्ती सीमा क्षेत्र पर 3-3 हजार सैनिकों को तैनात कर ट्राइ-जंक्शन में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राइ जंक्शन पर सालों से सैनिक तैनात रहे हैं लेकिन दोनों देशों की तनातनी के बीच सैनिकों की तैनाती को गंभीर माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही अपने स्थान से हटना नहीं चाहते। बताया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत ने अपने गंगटोक दौरे के दौरान 17 डिविजन में सैनिकों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया। ज्ञातव्य है कि 17 डिविजन के सैनिकों पर ही पूर्वी सिक्किम की रक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं सीमा विवाद को लेकर चीन ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। कल गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कंग ने कहा कि भारत को 1962 की हार से सबक लेना चाहिए। साथ ही उन्होनें एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भारतीय सैनिक चीन की सीमा में घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि भारत जब तक यहां से अपने सैनिकों को नहीं हटाता, तब तक सीमा विवाद पर कोई बात नहीं होगी। वहीं भूटान ने भी डोका ला इलाके में चीन द्वारा सडक निर्माण पर आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Border face off, China and India each deploy 3000 troops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china, india, border face off, deploy 3000 troops, china and india army, sikkim, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved