• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन : गृह मंत्री शाह बोले, केजरीवाल, राहुल और प्रियंका ने करवाए दिल्ली में दंगे

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करने के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों खास तौर से कांग्रेस को घेरा। साथ ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। शाह ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का ये दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है। मैं मीडिया के मित्रों से कहना चाहता हूं कि ये जनता नहीं है, इतनी बड़ी संख्या में ये बूथ के चुनिंदा कार्यकर्ता हैं। जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवालजी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया। बाकी पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का साधन हो सकता है। लेकिन भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है। हम मानते हैं कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास मौका है कि दिल्ली के घर-घर में जाकर हमारी नीतियां जनता तक पहुंचाएं। भाजपा को चुनाव सभाओं से नहीं लडऩा है, बल्कि घर-घर जाकर लडऩा है। मौहल्ला मीटिंग करके लडऩा है। इस मौहल्ला मीटिंग की शुरुआत मैं ही करने जा रहा हूं। केजरीवालजी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौनसा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Booth Karyakarta Sammelan : Home minister Amit Shah targets congress and cm arvind kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: booth karyakarta sammelan, home minister amit shah, congress, cm arvind kejriwal, amit shah, bjo, aam aadmi party, delhi assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved