• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला सेना अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार के लिए जनवरी में बोर्ड की बैठक बुलाई गई - केंद्र

Board meeting called in January to consider promotion of women army officers - Center - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 246 महिला सैन्य अधिकारियों की प्रमोशन की जांच के लिए अगले साल जनवरी में एक विशेष चयन बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आर बालासुब्रमण्यम ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से कहा कि इन महिला अधिकारियों के प्रमोशन के मुद्दे पर विशेष चयन बोर्ड द्वारा विचार किया जाएगा। बेंच ने कहा कि वह इस मामले को 23 जनवरी के बाद रखेगी और मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को निर्धारित की। अदालत ने सरकार से बोर्ड के नतीजे आने से पहले एक अपडेटिड रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है। अदालत ने 9 दिसंबर को कहा था कि सेना उन महिला अधिकारियों के प्रति निष्पक्ष नहीं है, जिन्होंने साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद स्थायी कमीशन दिए जाने के बाद प्रमोश में देरी का दावा किया था। अदालत ने अक्टूबर में सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील से पूछा था कि प्रमोशन के लिए इन महिला अधिकारियों पर विचार क्यों नहीं किया गया।
महिला अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने तर्क दिया था कि 2020 के फैसले के बाद से 1 हजार 200 जूनियर पुरुष अधिकारियों का प्रमोशन किया गया। अदालत को सूचित किया गया कि सेना ने महिला अधिकारियों के प्रमोशन के लिए 150 सीटों को मंजूरी दी है।
सुप्रीम कोर्ट 34 महिला सैन्य अधिकारियों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने दावा किया था कि सेना में लड़ाकू और कमान की भूमिका निभाने के लिए प्रमोशन के लिए जूनियर पुरुष अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Board meeting called in January to consider promotion of women army officers - Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central government, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved