• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा का आरोप: सरकार के पैसे पर सबसे महंगे होटल के महंगे कमरे में ठहरते हैं केजरीवाल

BJPs allegation: Kejriwal stays in the expensive room of the most expensive hotel on the governments money. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सरकार के पैसे पर सबसे महंगे होटल के महंगे कमरे में ठहरने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल ने 50 दिनों में 1.50 करोड़ रुपये लग्जरी होटलों में खर्च कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए शाजिया इल्मी ने कहा कि दिल्ली के 'लाटसाहब' के कारनामों की दास्तान अभी जारी है, जो ऑटो में घूमते थे, वे आज सबसे महंगे होटल में रहते हैं। उनको ऐशो-आराम की ऐसी लत लग गयी है कि उन्होंने अनैतिकता की इंतहा पार कर दी है। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए इल्मी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी मौज के लिए, आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली सरकार के पैसे पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब में सबसे महंगे होटल के महंगे कमरे में रहे हैंं। जिनका खर्च 2 लाख से लेकर 7 लाख तक का होता है। केजरीवाल के लिए ये बुकिंग्स दिल्ली टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली बॉडी करवाती है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लग्जरी होटलों में शाही सुइट्स में आवास के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक की राशि खर्च की है, जो पैसा जनता की जेब से आ रहा है। वह खुद को आम आदमी बताकर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। यहां तक कि पंजाब में अपनी सरकार होने के बावजूद वे वहां गेस्ट हाउस में नहीं रहते बल्कि वे पंजाब में भी सबसे महंगे होटल के महंगे कमरे में ही ठहरते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs allegation: Kejriwal stays in the expensive room of the most expensive hotel on the governments money.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved