• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं के सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने प्रियंका गांधी और गहलोत सरकार पर साधा निशाना

BJP targets Priyanka Gandhi and Gehlot government on the issue of women safety - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा ने राजस्थान में महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है कि अन्य राज्यों के दौरे पर जाने वाली प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर क्यों नहीं जाती हैं? आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में लगातार हो रहे जघन्य अपराधों के बावजूद ये अपने राज्यों का दौरा नहीं करते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले 18 महीनों से अपने घर से ही बाहर नहीं निकले हैं और जब भी वो घर से बाहर निकलते हैं तो कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली आते हैं या दूसरे राज्यों के दौरे पर जाते हैं।

राजस्थान के जमवारामगढ़ इलाके में महिला की पैर काट कर हत्या, जयपुर में एक महिला का अपहरण और गैंगरेप , हनुमानगढ़ में एक दलित की हत्या के साथ-साथ कई आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि महिलाओं और दलितों की बात करने वाली प्रियंका गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के ये जघन्य अपराध दिखाई नहीं दे रहे हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश का लगातार दौरा कर रहीं प्रियंका गांधी किसानों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर लगातार भाजपा सरकार को घेर रही हैं। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में यह ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं ' नारा भी दिया।

कांग्रेस और प्रियंका गांधी के महिला प्रेम पर सवाल उठाते हुए भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर ने आईएएनएस से कहा कि ट्विटर पॉलिटिक्स से समय निकालकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को राजस्थान आकर बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचारों की भी सुध लेनी चाहिए और साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ( जो कि गृह मंत्री भी है) से कानून व्यवस्था को लेकर जवाब भी मांगना चहिए।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP targets Priyanka Gandhi and Gehlot government on the issue of women safety
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi, arun singh in-charge of rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved