• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा के दिग्गजों ने किया प्रचार, उमड़ा जनसैलाब

BJP stalwarts campaigned on all seats of Delhi crowd gathered - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह, राजस्थान के दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के अगले प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव होता है। इसलिए देश के विकास के लिए देशवासी एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा चाहे आंतरिक सुरक्षा का हो या फिर सीमा पर या दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब देने का, मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर काम किया है।
उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने तमाम योजनाओं के जरिए देशवासियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया है।
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार चल रही है जो काम करने की बजाय सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटालों में ही लिप्त रही है। पिछली सरकारों ने जो काम किया उसका 10 फीसदी काम भी केजरीवाल सरकार ने नहीं किया। इसलिए, अब लोगों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे लोगों को दिल्ली से ना चुने जो सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने दस सालों में दिल्ली के अंदर इतना काम किया है, जो शायद पिछली सरकारों ने नहीं किया। प्रदूषण को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई वायदें किए लेकिन मोदी सरकार ने ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल रोड बनाकर दिल्ली के घुटन और प्रदूषण को कम करने का काम किया है।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी सरकार से मिले सशक्तीकरण का अधिकार हर महिला का अभिमान और इस चुनाव में भाजपा का विजय कवच हैं।
वहीं, राजस्थान के दूसरे उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने नवीन शाहदरा जिले के युवा मोर्चा सम्मेलन को और शाहदरा जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक को प्रगति का अवसर मिला है। आज मोदी सरकार में देश के अनुसूचित जाति के ययुवाओं को भी हर अवसर मिल रहा है और वह हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं।
राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने द्वारका में युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल देश में ही नहीं विदेश में भी अपना काम और कारोबार फैला रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जो सम्मान मिल रहा है ,वह भी युवाओं को प्रगति के नित नये अवसर दिलवा रहा है।
भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव अब राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार के बीच चुनने का अवसर है। जनता राष्ट्रवाद की प्रतीक भाजपा को ही चुनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क और संवाद कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कराने की भी नसीहत दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP stalwarts campaigned on all seats of Delhi crowd gathered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp stalwarts, campaigned, all seats, delhi crowd gathered, election2024, bjp, aap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved