नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सुपर वीवीआईपी की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामला राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में छठी पंक्ति में जगह देने को लेकर पैदा हुए विवाद से जुड़ा है। भाजपा ने इस विवाद को अनुचित व निराधार बताया है।
भाजपा प्रवक्ता जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "संपूर्ण राष्ट्र ने कल (शुक्रवार) हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया, लेकिन कांग्रेस ने इस उत्सव में भी अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को केंद्र में लाकर अनुचित विवाद खड़ा कर दिया है।"
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी को बताना चाहता हूं कि हम लोकतंत्र में हैं न कि कुलीनतंत्र में और लोकतंत्र में सरकार नियमों से चलती है। यह व्यक्ति विशेष के अनुसार नहीं कार्य करती है।"
भाजपा नेता ने कांग्रेस से ऐसी 'ओछी राजनीति' बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय लोकतंत्र का भला नहीं होगा और यह नए भारत के लिए अच्छा नहीं है।
गांधी-नेहरू परिवार के वारिस की आलोचना करते हुए नरसिम्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश को बताना चाहते हैं कि वह सुपर वीवीआईपी हैं। इसलिए उन्हें चाहे कोई पद न हो और वह प्रोटोकोल की सूची में न हो फिर भी उनको सबसे आगे होना चाहिए।"
राव की यह टिप्पणी आने से पहले कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का आरोप था कि कांग्रेस प्रमुख को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में छठी पंक्ति में जगह देना सरकार की ओछी राजनीति का परिचायक है।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope